कद्दू का जूस पीने से क्या साइड इफेक्ट होते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 13:21

कद्दू का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कुछ सावधानियां और नुकसान

कद्दू का जूस सेहत के लिए बेहद उपयोगी है लेकिन इसके सेवन से व्यक्ति को कुछ नुकसानों का सामना भी उठाना पड़ सकता है। जानतें हैं फायदे और नुकसान

कद्दू का नाम तो आपने सुना ही होगा। हर भारतीय घरों में इसका इस्तेमाल सब्जी के रूप में किया जाता है। वहीं अगर इसके पौष्टिक तत्वों की बात की जाए तो कद्दू के अंदर प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन b6 आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं कद्दू के जूस की। कद्दू का जूस सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकता है। हालांकि इसके बारे में कम लोगों को पता होगा। ऐसे में आज का हमारा लेख कद्दू के जूस पर ही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कद्दू के जूस को पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। साथ ही इसके नुकसान के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...


1 - कब्ज की समस्या से राहत
यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो बता दें कि आप अपनी डाइट में कद्दू के जूस को जोड़ सकते हैं।‌‌‌‌ बता दें कि जब पाचन क्रिया सुचारू रूप से काम नहीं करती है तब व्यक्ति को कब्ज की समस्या हो सकती है। ऐसे में कद्दू के अंदर फाइबर मौजूद होता है जो न केवल कब्ज को दूर करने में उपयोगी है बल्कि ये पाचन क्रिया को भी तंदुरुस्त बनी सकती है।

2 - इम्यूनिटी को बढ़ाएं इम्यूनिटी को बढ़ाएं
बता दें कि इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में कद्दू का जूस आपके बेहद काम आ सकता है। कद्दू के जूस में इम्यूनोमोड्यूलेटरी प्रभाव मौजूद होता है जो न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बना सकता है बल्कि कद्दू में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।


3 - त्वचा के लिए उपयोगी
त्वचा की समस्याओं को दूर करने में कद्दू का जूस आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि कद्दू के जूस में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो ना केवल त्वचा का रूखापन दूर करने में उपयोगी है बल्कि त्वचा में प्राकृतिक चमक बनाए रखने में भी आपकी बेहद काम आ सकते हैं।


4 - अनिद्रा की समस्या हो दूर
अनिद्रा की समस्या आज के समय में सबसे आम समस्या है, जिससे आधे से ज्यादा लोग परेशान हैं। ऐसे में बता दें कि इस समस्या को दूर करनें में कद्दू का जूस आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि कद्दू में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड मौजूद होता है जो नींद को बेहतर बनाने में उपयोगी साबित हो सकता है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि कद्दू के जूस में भी ट्रिप्टोफैन प्रभाव मौजूद होता है, जो अनिद्र को दूर रख सकता है।


5 - मॉर्निग सिकनेस की समस्या से राहत

मॉर्निंग सिकनेस की समस्या के कारण अक्सर लोग उल्टी और मतली की परेशानी का सामना कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस समस्या को दूर करने में कद्दू का जूस आपके काम आ सकता है। हालांकि इस पर अभी और शोध होने बाकी हैं। लेकिन डॉक्टर्स मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने के लिए हरी सब्जी और फल के साथ कद्दू के जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं।
कद्दू के जूस के नुकसान

किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदायक दे होती है ऐसा ही कुछ कद्दू के जूस के साथ भी है यदि इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए

1 - कद्दू के जूस के इस्तेमाल से ब्लड शुगर के स्तर को कम हो सकता है। ऐसे में जिन लोगों का ब्लड शुगर लो रहता है वे कद्दू के जूस का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें।

2 - बता दें कि कुछ लोगों को कद्दू के जूस से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info